1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. VIDEO: अपने 'दोस्त' को WWE पंजाबी प्रिजन मैच जिताने के लिए लौटे 'द ग्रेट खली'

VIDEO: अपने 'दोस्त' को WWE पंजाबी प्रिजन मैच जिताने के लिए लौटे 'द ग्रेट खली'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2017 06:25 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 06:25 pm IST

WWE बैटलग्राउंड में दो भारतीय चर्चा का केंद्र रहे, जिंदर महल और द ग्रेट खली। हालांकि जिंदर महल एक कनाडाई नागरिक हैं लेकिन उन्होंने समय-समय पर भारत के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया है।

Jinder Mahal, The Great Khali and Randy Orton- India TV Hindi
Jinder Mahal, The Great Khali and Randy Orton

न्यूयॉर्क: WWE बैटलग्राउंड में दो भारतीय चर्चा का केंद्र रहे, जिंदर महल और द ग्रेट खली। हालांकि जिंदर महल एक कनाडाई नागरिक हैं लेकिन उन्होंने समय-समय पर भारत के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया है। जिंदर महल ने द ग्रेल खली की मदद से रैंडी ऑर्टन को 'पंजाबी प्रिजन' मैच में धुन दिया और WWE चैम्पियनशिप का अपना खिताब बरकरार रखा।​

'पंजाबी प्रिजन' के इस मैच में जिंदर महल के सहयोगियों सिंह ब्रदर्स को बैटलग्राउंड पर नहीं जाने दिया गया, लेकिन ऐन वक्त पर महल को उनके 'हीरो' और 'पंजाबी प्रिजन' के जनक द ग्रेट खली की मदद मिल गई। आपको बता दें कि भारत का यह WWE स्टार पूर्व हैवीवेट विश्व चैंपियन है। इसके बाद जो हुआ वह इतिहास है। खली की मदद से जिंदर ने अपना खिताब बरकरार रखा और रैंडी ऑर्टन की हार हुई।

रैंडी ऑर्टन प्रिजन से बाहर निकलने ही वाले थे कि खली मैदान में पहुंच गए। उन्होंने अपने हाथों से ही पूरे प्रिजन को हिला दिया, जिसकी वजह से ऑर्टन उसकी छत से नीचे गिर पड़े। इसके बाद खली ने अपने ताकतवर हाथों से उन्हें जकड़ लिया और बाहर जाने ही नहीं दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल