1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वायरस के खौफ के बावजूद जापान में ओलंपिक मशाल देखने उमड़े लोग

वायरस के खौफ के बावजूद जापान में ओलंपिक मशाल देखने उमड़े लोग

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 01:17 pm IST
Tokyo Olympics, japan, olympics, coronavirus, covid 19- India TV Hindi
Tokyo Olympics Image Source : TWITTER

कोरोना वायरस महामारी को लेकर दहशत के बावजूद उत्तर पूर्वी जापान में ओलंपिक मशाल को देखने के लिये हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। ओलंपिक मशाल शुक्रवार को जापान पहुंची थी और उसका सादे समारोह में स्वागत किया था। 

तोक्यो ओलंपिक 2020 पर वैसे विश्व भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण खतरा मंडरा रहा है और इन्हें स्थगित करने की मांग उठ रही है। सेंडाई के मियागी स्टेडियम में ओलंपिक मशाल को प्रदर्शित किया गया था और शनिवार को 50 हजार से भी अधिक लोग इसे देखने के लिये पहुंचे। 

स्थानीय मीडिया के अनुसार कुछ लोग 500 मीटर लंबी कतार में घंटों तक खड़े रहे। इनमें से अधिकतर ने मास्क पहन रखे थे और उन्होंने अग्निकुंड के साथ अपनी तस्वीरें भी उतारी। 

एक 70 वर्षीय महिला ने स्थानीय प्रसारक एनएचके से कहा, ‘‘मैं ओलंपिक मशाल देखने के लिये तीन घंटे तक कतार में खड़ी रही।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल