1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टाइगर वुड्स ने 5वीं बार घुटेन की सर्जरी कराई

टाइगर वुड्स ने 5वीं बार घुटेन की सर्जरी कराई

 Reported By: IANS
 Published : Aug 28, 2019 03:23 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 03:23 pm IST

अमेरिका के महान गोल्फर टाइगर वुड्स ने बताया है कि उन्होंने पिछले सप्ताह अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराई है और वे जल्द ही ट्रेनिग में वापसी करने की उम्मीद कर रहे हैं। 

टाइगर वुड्स- India TV Hindi
टाइगर वुड्स Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क। अमेरिका के महान गोल्फर टाइगर वुड्स ने बताया है कि उन्होंने पिछले सप्ताह अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराई है और वे जल्द ही ट्रेनिग में वापसी करने की उम्मीद कर रहे हैं। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वुड्स के हवाले से बताया, "मैं अब टहल रहा हूं और उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में अभ्यास शुरू कर दूंगा। इस सर्जरी का प्रभाव अक्टूबर में जापान में होने वाले पीजीए टूर इवेंट पर नहीं पड़ेगा।"

पिछले सप्ताह टूर चैम्पियनशिप के दौरान 43 वर्षीय खिलाड़ी ने सर्जरी कराई। यह वुड्स के बाए पांव की पांचवीं सर्जरी है। उन्होंने पहली सर्जरी 1994 में कराई थी। वुड्स ने अप्रैल में मास्टर्स में अपने करियर का 15वां मेजर खिताब जीता। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल