1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गोल्फर टाइगर वुड्स को मिलेगा अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

गोल्फर टाइगर वुड्स को मिलेगा अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

 Reported By: IANS
 Published : May 03, 2019 12:55 pm IST,  Updated : May 03, 2019 12:55 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को 6 मई को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित करेंगे। 

टाइगर वुड्स- India TV Hindi
टाइगर वुड्स Image Source : TWITTER

वॉशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को 6 मई को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से नवाजेंगे। वुड्स राष्ट्रपति के हाथों व्हाइट हाउस में यह मेडल ग्रहण करेंगे। समाचार पत्र एफे के मुताबिक गोल्फ में शानदार योगदान के लिए ट्रम्प को यह मेडल प्रदान किया जा रहा है।

43 साल के वुड्स ने अप्रैल में ही 10 साल के अंतराल के बाद अगस्ता में पांचवां मास्टर्स खिताब जीता था। ये उनके करियर का 15वां खिताब है। मेजर खिताब जीतने के मामले में टाइगर वुड्स दूसरे नंबर पर हैं। इस मामले में पहले नंबर पर अमेरिका के जैक निकलॉस है जिन्होंने  कुल 18 मेजर खिताब अपने नाम किए हैं।

प्रेसिडेशियल मेडल ऑफ फ्रीडम अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान हासिल करने वाले वुड्स चौथे गोल्फर हैं। 1963 में तत्तकालीन राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने इस सम्मान की शुरुआत की थी। यह सम्मान हासिल करने वाले अन्य गोल्फरों में जैक निकलॉस, अर्नाल्ड पाल्मर और पीजीए टूर के पहले अश्वेत खिलाड़ी चार्ली सिफोर्ड शामिल हैं। बिली जीन किंग और माइकल जॉर्डन पुरस्कार जीतने वाले अन्य एथलीटों में शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल