1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पिछले एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली टिंटू लुका ने ट्रायल में नहीं लिया हिस्सा, एशियाई खेलों से हुई बाहर

पिछले एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली टिंटू लुका ने ट्रायल में नहीं लिया हिस्सा, एशियाई खेलों से हुई बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 14, 2018 01:08 pm IST,  Updated : Aug 14, 2018 01:08 pm IST

टिंटू लुका इस बार एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकेंगी क्योंकि 15 अगस्त को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा आयोजित अनिवार्य ट्रायल से उन्होंने नाम वापिस ले लिया है। 

टिंटू लुका- India TV Hindi
टिंटू लुका

नयी दिल्ली: इंचियोन एशियाई खेलों में 800 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीतने वाली टिंटू लुका इस बार इन खेलों में भाग नहीं ले सकेंगी क्योंकि 15 अगस्त को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा आयोजित अनिवार्य ट्रायल से उसने नाम वापिस ले लिया है। लुका के अलावा तीन और एथलीटों के साथ इस ट्रायल में मौजूद रहना था जो 15 अगस्त को तिरूवनंतपुरम में होगा। इससे तय होना था कि उसे एशियाई खेलों में भेजा जायेगा या नहीं लेकिन अब उन्होंने नाम ही वापिस ले लिया है। 

फर्राटा क्वीन और लुका की मेंटर पी टी उषा ने एएफआई को पत्र लिखकर कहा है कि एड़ी की चोट के कारण लुका ट्रायल में भाग नहीं ले सकेगी। एशियाई खेल 2014 में रजत पदक जीतने वाली लुका ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग नहीं लिया था।

 
लुका का नाम आईओए द्वारा भेजी गई और खेल मंत्रालय द्वारा मंजूर की गई सूची में नहीं था। उसे 15 अगस्त को अनिवार्य ट्रायल में हिस्सा लेना था जिससे उनके खेलने की पुष्टि होनी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल