1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति का स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति का स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: IANS
 Published : Aug 07, 2020 09:44 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 09:44 pm IST

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के स्टाफ का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। समिति ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

Tokyo Olympic Organizing Committee Staff Member Corona Positive- India TV Hindi
Tokyo Olympic Organizing Committee Staff Member Corona Positive Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के स्टाफ का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। समिति ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। समिति ने एक बयान में कहा कि महिला कर्मचारी 30 जुलाई से ही घर से काम कर रही हैं और वह 29 जुलाई को साइट पर अंतिम बार आई थी।

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने कहा, " ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों (टोक्यो 2020) की टोक्यो आयोजन समिति ने आज सुबह पुष्टि की कि टोक्यो के चुओ वार्ड कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। संगठन में संक्रमण का यह दूसरा मामला है।"

टोक्यो 2020 कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए संबंधित संगठनों के साथ काम करना जारी रखेगा और हमारे कर्मचारियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।

इससे पहले, अप्रैल में टोक्यो 2020 ने कहा था कि उसका एक पुरुष कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल