1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympic 2020 : लवलीना ने पक्का किया पदक, मैरी कॉम और वीजेंद्र के बाद बनी भारत की तीसरी मुक्केबाज

Tokyo Olympic 2020 : लवलीना ने पक्का किया पदक, मैरी कॉम और वीजेंद्र के बाद बनी भारत की तीसरी मुक्केबाज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 30, 2021 09:05 am IST,  Updated : Jul 30, 2021 09:13 am IST

69 क्रिग्रा भारवर्ग में लवलीना अब तुर्की की सुरमेनेलिक बुसेनज़ के साथ सेमीफाइनल से भिड़ेंगी।

Tokyo Olympics 2020, Mary Kom, Vijendra singh- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020 Image Source : GETTY

टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भारत की झोली दूसरा पदक पक्का कर दिया है। पहली बार ओलंपिक में हिस्सा ले रही लवलीना ने चाइनिज ताइपे की निएन-चिन चेन को 4-1 से हराकर यह सफलता हासिल की है। इस मुकाबले में मिली जीत के बाद लवलीना अब सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

69 क्रिग्रा भारवर्ग में लवलीना अब तुर्की की सुरमेनेलिक बुसेनज़ के साथ सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। ऐसे में अगर वह सेमीफाइनल में जीतकर फाइनल में पहुंचती हैं तो वह गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगी।  

वहीं लवलीना मैरी कॉम और वीजेंद्र सिंह के बाद तीसरी भारतीय मुक्केबाज बनी हैं जिन्होंने ओलंपिक में अपना पदक पक्का किया है।

इससे पहले उन्होंने मंगलवार को यहां जर्मनी की अनुभवी नेदिन एपेट्ज को कड़े मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। लवलीना ने प्री क्वार्टर फाइनल में अपने से 12 साल बड़ी एपेट्ज को 3-2 से हराया। 

इसके साथ ही लवलीना भारत की नौ सदस्यीय टीम से अंतिम आठ में जगह बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल