1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के चलते एक साल के लिए स्थगित किया गया टोक्यो ओलंपिक

कोरोना वायरस के चलते एक साल के लिए स्थगित किया गया टोक्यो ओलंपिक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2020 06:19 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 11:13 pm IST

बिगड़ते हालातों के बीच ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

Olympic Rings- India TV Hindi
Olympic Rings Image Source : GETTY IMAGES

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थामस बाक के साथ बातचीत में टोक्यो ओलंपिक खेलों को एक साल के लिये स्थगित कर दिया है। जापान के सरकारी टेलीविजन एनएचके ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आबे ने आईओसी अध्यक्ष थामस बाक से बात करने के बाद कहा, ‘‘मैंने खेलों को एक साल के लिये स्थगित करने की पेशकश की और अध्यक्ष बाक ने इस पर शत प्रतिशत सहमति जतायी।"

आबे ने कहा कि कोरोना वायरस महमारी के कारण अगर तोक्यो 2020 ओलंपिक में सभी देश और खिलाड़ी भाग नहीं ले पाते हैं तो उनको स्थगित करना अपरिहार्य होगा। आईओसी ने कहा था कि वह टोक्यो खेलों को लेकर अगले चार सप्ताह में फैसला करेगा। लेकिन अब बिगड़ते हालातों के बीच ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

आबे ने आईओसी अध्यक्ष थामस बाक से बात करने के बाद कहा, ‘‘मैंने खेलों को एक साल के लिये स्थगित करने की पेशकश की और अध्यक्ष बाक ने इस पर शत प्रतिशत सहमति जतायी।" आईओसी के सदस्य डिक पाउंड ने भी कहा था कि टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आयोजन एक साल के लिए टाला जाएगा।

ओलंपिक के स्थगित होने के बावजूद अगले साल भी खेलों का ये महाकुंभ तोक्यो 2020 ही कहलायेगा। टोक्यो शहर के गर्वनर ने यह जानकारी दी है। गर्वनर यूरिको कोइके ने कहा,‘‘इन खेलों का नाम तोक्यो 2020 ही रहेगा ।’’ इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थामस बाक से बातचीत के बाद खेल एक साल के लिये स्थगित किये जाने की घोषणा की थी।

ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार खेलों के महाकुंभ के आयोजन को टाला गया है जबकि 3 बार खेलों का आयोजन रद्द किया जा चुका है। इससे पहले तीनों बार ओलंपिक को रद्द किए जाने के पीछे की वजह युद्ध था। सबसे पहली बार ओलंपिक के आयोजन को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1916 में रद्द किया गया था। इस समय इसका आयोजन जर्मनी के बर्लिन शहर में किया जाना था। प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत 1914 में हुई थी और यह 1918 तक चला था।

वहीं दूसरी बार खेल के इस बड़े आयोजन को साल 1940 में रद्द किया गया था। संयोग की बात यह है कि इसके आयोजन से ठीक एक साल पहले ही दूसरी बार दुनिया में विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी। 1940 में होने वाले ओलंपिक का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में किया जाना था।

इसके अलावा तीसरी बार इसे 1944 में रद्द रना पड़ा था क्योंकि इस दौरान दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति नहीं हुई थी। इस ओलंपिक का आयोजन लंदन में किया जाना था। दूसरे विश्व युद्ध की समयवाधि 6 साल की थी और यह 1939 से शुरु होकर 1945 तक चला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल