1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: भारतीय तैराक साजन प्रकाश हीट दो में चौथे स्थान पर रहे

Tokyo Olympics 2020: भारतीय तैराक साजन प्रकाश हीट दो में चौथे स्थान पर रहे

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2021 05:03 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 05:03 pm IST

साजन गुरुवार को 100 मीटर बटरफ्लाई में चुनौती पेश करेंगे।

Tokyo Olympics 2020: Sajan Prakash finishes fourth in Heat...- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: Sajan Prakash finishes fourth in Heat 2, 24th overall Image Source : TWITTER HANDLE/@WEARETEAMINDIA

भारतीय तैराक साजन प्रकाश सोमवार को यहां हीट दो में चौथे स्थान पर रहते हुए टोक्यो ओलंपिक की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

पिछले महीने इटली में एक मिनट 56.38 सेकेंड के समय के साथ निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक का ‘ए’ क्वालीफाइंग स्तर हासिल करने वाले साजन एक मिनट 57.22 सेकेंड के समय के साथ 38 तैराकों के बीच 24वें स्थान पर रहे।

Tokyo Olympics 2020: ऑस्ट्रेलियाई तैराक टिटमस ने जीता 400 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल

शीर्ष 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। साजन गुरुवार को 100 मीटर बटरफ्लाई में चुनौती पेश करेंगे। ओलंपिक में हिस्सा ले रहे दो अन्य भारतीय तैराक माना पटेल और श्रीहरि नटराज पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल