1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020, Schedule: हॉकी से होगी पांचवे दिन की शुरुआत, पीवी सिंधु समेत तीरंदाजों पर होगी नजरें

Tokyo Olympics 2020, Schedule: हॉकी से होगी पांचवे दिन की शुरुआत, पीवी सिंधु समेत तीरंदाजों पर होगी नजरें

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 27, 2021 02:41 pm IST,  Updated : Jul 27, 2021 10:46 pm IST

ओलंपिक के पांचवे दिन भी महिला हॉकी टीम पर सबकी नजर बनी रहेगी। हॉकी के अलावा पांचवे दिन भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी, घुड़सवार और सेलिंग जैसे खेलों में जोर आजमाइश करेंगे।

Tokyo Olympics 2020, Schedule, Hockey, Indian archers- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020 Image Source : TWITTER/@MEDIA_SAI/@WORLDARCHERY

टोक्यो ओलंपिक 2020 के चौथे दिन भारत के लिए मेंस हॉकी टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इसके अलावा 64-69 किलोग्राम भारवर्ग के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लवलीना बोरगोहेन ने जीत हासिल करते हुए पदक की उम्मीदों को जगा कर रखा है। वह इस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं।

वहीं ओलंपिक के पांचवे दिन भी महिला हॉकी टीम पर सबकी नजर बनी रहेगी। हॉकी के अलावा पांचवे दिन भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी, घुड़सवार और सेलिंग जैसे खेलों में जोर आजमाइश करेंगे।

ऐसे में आइए जानते हैं भारत के पांचवे दिन का शेड्यूल (28 जुलाई, बुधवार )-

महिला हॉकी

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पांचवे दिन की शुरुआत हॉकी से होगी। भारतीय महिला हॉकी टीम का पूल ए में ग्रेट ब्रिटेन से सामना होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयनुसार सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। 

बैडमिंटन (महिला)

पांचवे दिन भारत की तरफ से पीवी सिंधु बैंडमिंटन खेलों के ग्रुप प्ले स्टेज में अपनी चुनौती पेश करेंगी। भारतीय समयनुसार यह मैच सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

तीरंदाजी (Individual Event)

टोक्यो ओलंपिक के पांचवे दिन भारत अपनी तीसरी चुनौती तीरंदाजी में पेश करेगा। यह एक क्वालिफिकेशन इवेंट है जिसमें सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर तरुणदीप हिस्सा लेंगे।

सेलिंग (नौकायान)

खेल के पांचवे दिन सेलिंग प्रतियोगिता में भारत की तरफ से गणपति और वरुण ठक्कर हिस्सा लेंगे। इस खेल की शुरुआत भारतीय समयनुसार 8 बजकर 35 मिनट पर होगा। 

तीरंदाजी (Individual Event)

तीरंदाजी में खेल पांचवे दिन प्रवीण जाधव भारत की तरफ से दूसरी चुनौती पेश करेंगें। क्वालिफिकेशन इवेंट के इस मैच की शुरुआत दोपहर के 12 बजकर 30 मिनट होगा।

तीरंदाजी (Individual Event)

तीरंदाजी में भारत की तीसरी प्रतियोगी दीपिका कुमारी होंगी। क्वालिफिकेशन इवेंट के मैच की शुरआत 2 बजकर 15 मिनट पर होगा।

बैडमिंटन (पुरुष)

टोक्यो ओलंपिक के पांचवे दिन भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर बैडमिंटन में बी साई प्रणीत का मैच होगा। साई प्रणीत का यह मैच प्ले स्टेज ग्रुप डी में खेला जाएगा. 

बॉक्सिंग

टोक्यो ओलंपिक के पांचवे दिन पूजा रानी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रिंग में उतरेंगी। महिलाओं की इस मिडिलवेट स्पर्धा की शुरुआत भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल