1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक में कोरोना मामले पहुंचे 100 के पार

टोक्यो ओलंपिक में कोरोना मामले पहुंचे 100 के पार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2021 09:25 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 09:25 am IST

 तोक्यो ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 100 से अधिक हो गए जबकि आयोजकों ने शुक्रवार को 19 नये मामले सामने आने की घोषणा की।

टोक्यो ओलंपिक में...- India TV Hindi
टोक्यो ओलंपिक में कोरोना मामले पहुंचे 100 के पार Image Source : GETTY

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 100 से अधिक हो गए जबकि आयोजकों ने शुक्रवार को 19 नये मामले सामने आने की घोषणा की। चेक गणराज्य का चौथा खिलाड़ी रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने रोज जारी होने वाले कोरोना अपडेट में बताया कि तीन खिलाड़ी, खेलों से जुड़े दस कर्मचारी, तीन पत्रकार और तीन ठेकेदार पॉजिटिव पाये गए हैं ।

खेलों से जुड़े कोरोना के मामले बढ़कर 106 हो गए हैं जिनमें से 11 खिलाड़ी हैं । चेक गणराज्य की टीम का छठा मामला सामने आया है । देश की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा ,‘‘ चेक गणराज्य दल का छठा सदस्य और चौथा खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है । रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल संक्रमित पाये गए हैं ।’’

उन्हें शनिवार को रोड रेस में भाग लेना था जो अब वह नहीं ले पायेंगे । इससे पहले चेक गणराज्य के दो बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी और एक टेबल टेनिस खिलाड़ी भी पॉजिटिव आया था। चेक दल के डॉक्टर व्लास्तिमिल वोरासेक भी गुरूवार को पॉजिटिव पाये गए । इससे पहले एक वॉलीबॉल कोच भी संक्रमित हो गए थे । अन्य देशों में से चिली का एक ताइक्वांडो खिलाड़ी, नीदरलैंड का स्केटबोर्ड खिलाड़ी और ताइक्वांडो खिलाड़ी भी पॉजिटिव पाये गए । दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉल खिलाड़ी और अमेरिका का एक बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी पॉजिटिव निकला था । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल