1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे दिमित्रोव, नडाल टॉप पर कायम

एटीपी रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे दिमित्रोव, नडाल टॉप पर कायम

 Reported By: IANS
 Published : May 07, 2018 05:53 pm IST,  Updated : May 07, 2018 05:53 pm IST

पिछले सप्ताह इस्तांबुल ओपन के अंतिम-16 दौर में मिली हार के कारण क्रोएशिया के मारिन सिलिक पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में चौथे स्थान से फिसलते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल

मेड्रिड: पिछले सप्ताह इस्तांबुल ओपन के अंतिम-16 दौर में मिली हार के कारण क्रोएशिया के मारिन सिलिक पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में चौथे स्थान से फिसलते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने चौथा स्थान हासिल कर लिया है। 

स्पेन के राफेल नडाल इस रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। उन्होंने हाल ही में 11वां बार्सिलोना ओपन खिताब जीतकर शीर्ष पर दबदबा बरकरार रखा है। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे स्थान पर हैं। 

अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो छठे स्थान पर, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम सातवें, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन आठवें, अमेरिका के जॉन इसनेर नौवें और बेल्जियम के डेविड गोफिन 10वें स्थान पर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल