1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: एक और उलटफेर, बाहर हुईं मौजूदा चैम्पियन केर्बर

ऑस्ट्रेलियन ओपन: एक और उलटफेर, बाहर हुईं मौजूदा चैम्पियन केर्बर

 Written By: IANS
 Published : Jan 22, 2017 08:56 pm IST,  Updated : Jan 22, 2017 08:56 pm IST

मौजूदा चैम्पियन और दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में खेले गए मुकाबले में उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

Angelique Kerber and Coco Vanderweghe | Getty Images- India TV Hindi
Angelique Kerber and Coco Vanderweghe | Getty Images

मेलबर्न: मौजूदा चैम्पियन और दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में खेले गए मुकाबले में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के मुकाबले में अमेरिका की कोको वेंडवेग ने केर्बर को मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वेंडवेघ ने केर्बर को 6-3, 6-2 से मात देकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में वेंडवेघ का सामना सातवीं वरीय गार्बिने मुगुरुजा से होगा। मुगुरुजा ने रोमानिया ने सोराना क्रिस्टिया को चौथे दौर के मुकाबले में 6-2, 6-3 से मात दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल