1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लॉकडाउन के उलंघन पर टोटेनहम ने मैनेजर मौरिन्हो और खिलाड़ियों को दी चेतावनी

लॉकडाउन के उलंघन पर टोटेनहम ने मैनेजर मौरिन्हो और खिलाड़ियों को दी चेतावनी

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2020 02:00 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 02:00 pm IST

खिलाड़ियों में टैंगाई एनडोम्बेले टीम मैनेजर के साथ ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं जबकि डेविनसन सांचेज और रेयान सेसेनगनोन उत्तरी लंदन के इसी पार्क में दौड़ते दिख रहे हैं।

sport, sportsnews, Coronavirus, Tottenham Hotspur, London, Premier League,Mourinho- India TV Hindi
Mourinho Image Source : GETTY

टोटेनहम होट्सपुर ने ब्रिटेन के कोराना वायरस लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ियों को उनकी जिम्मेदारी की याद दिलायी जिनकी कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आयी हैं जिसमें वे सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करते दिख रहे हैं। फुटबॉल मैनेजर जोस मौरिन्हो और टीम के कई सदस्य इन वीडियो में ट्रेनिंग करते हुए दिख रहे हैं।

खिलाड़ियों में टैंगाई एनडोम्बेले टीम मैनेजर के साथ ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं जबकि डेविनसन सांचेज और रेयान सेसेनगनोन उत्तरी लंदन के इसी पार्क में दौड़ते दिख रहे हैं। 

स्पर्स के फुलबैक सर्गे आरियर ने भी एक अन्य व्यक्ति के साथ जागिंग करते हुए खुद की वीडियो इस्ंटाग्राम पर डाली है। कोविड-19 के फैलने के कारण प्रीमियर लीग मार्च के मध्य से निलंबित हो चुकी है। 

ब्रिटिश सरकार ने लॉकडाउन में कई कड़े नियम बनाये हैं जिसमें एक दिन में एक बार ‘वॉक’ करने या अभ्यास की अनुमति दी गयी है जिसमें सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को भी कहा गया है। 

टोटेनहम प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, ‘‘हमारे सभी खिलाड़ियों को बाहर अभ्यास के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने की बात याद दिलायी गयी। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल