1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. केरल में खिलाड़ियों का ज़हर खाना जारी, और दो छात्राओं ने खाया ज़हर

केरल में खिलाड़ियों का ज़हर खाना जारी, और दो छात्राओं ने खाया ज़हर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2015 12:47 pm IST,  Updated : Oct 07, 2015 12:50 pm IST

तिरूवनंतपुरम: जीवी राजा खेल स्कूल की 16 बरस की दो छात्राओं ने कथित तौर पर कोई ज़हरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । दोनों लड़कियों को कल रात सवा

केरल में खिलाड़ियों...- India TV Hindi
केरल में खिलाड़ियों का ज़हर खाना जारी, और दो छात्राओं ने खाया ज़हर

तिरूवनंतपुरम: जीवी राजा खेल स्कूल की 16 बरस की दो छात्राओं ने कथित तौर पर कोई ज़हरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

दोनों लड़कियों को कल रात सवा नौ बजे तिरूवनंतपुरम मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया । अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है । दोनों तिरूवनंतपुरम जिले से हैं । कालेज के प्रिंसिपल ने घटना का ब्यौरा देने से इनकार कर दिया ।

इससे पहले कल कालपेट्टा स्थित वेनाड जिला खेल परिषद में 17 बरस की एक प्रशिक्षु खिलाड़ी ने खुदकुशी कर ली क्योंकि उसके कोच और रिश्तेदारों ने उसे 4020 रूपये का मोबाइल फोन खर्च करने पर फटकारा था ।

इस साल मई में अलपुझा स्थित साइ केंद्र पर एक 16 बरस की प्रशिक्षु ने ज़हरीला फल खाकर खुदकुशी कर ली थी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल