1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंपायर ने ‘बॉल गर्ल’ से पूछा ‘वह हॉट है या नहीं’, लगा बैन

अंपायर ने ‘बॉल गर्ल’ से पूछा ‘वह हॉट है या नहीं’, लगा बैन

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 01, 2019 05:00 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 05:00 pm IST

 एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें मोसकारेला उस लड़की से कह रहा है, ‘‘बहुत सैक्सी हो’’ इसके बाद वह पूछता है, ‘‘क्या तुम ‘हॉट’ हो, शारीरिक या भावनात्मक या दोनों तरह से।’’  

टेनिस मैच फाइल फोटो- India TV Hindi
टेनिस मैच फाइल फोटो Image Source : GETTY IMAGES

खेल के दौरान आपने खिलाड़ियों को नियमों का उल्लंघन करने की वजह से बैन झलते हुए देखा होगा, लेकिन इटली में  टेनिस टूर्नामेंट के दौरान एक अंपायर ‘बॉल गर्ल’ से ‘वह हॉट है या नहीं’ की वजह से बैन हो गया, अंपायर पर यह बैन जांच लंबित होने तक लगा है। एटीपी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अंपायर जियानलुका मोसकारेला ने पिछले सप्ताह इटली के फ्लोरेन्स में एटीपी पुरुष टूर्नामेंट के दौरान लड़की से यह बात पूछी। 

अंपायर पर एक खिलाड़ी के प्रति अनुचित व्यवहार करने का भी आरोप है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें मोसकारेला उस लड़की से कह रहा है, ‘‘बहुत सैक्सी हो’’ इसके बाद वह पूछता है, ‘‘क्या तुम ‘हॉट’ हो, शारीरिक या भावनात्मक या दोनों तरह से।’’

यह घटना पेड्रो सोसा और एनरिको डेल्ला वाल्ले के बीच चैलेंजर टूर मैच के दौरान घटी। इस मैच के दौरान डेल्ला जब कुछ समय के लिये कोर्ट से अनुपस्थित थे तब अंपायर ने सोसा का उत्साहवर्धन भी किया था। 

एटीपी ने बयान में कहा, ‘‘हम पिछले सप्ताह फ्लोरेन्स में घटी घटना से अवगत हैं। जब इस घटना का पता चला तो मोसकारेला को तुरंत ही टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और संपूर्ण घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। ’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इस बीच मोसकारेला को एटीपी के अनुबंधित अधिकारी की सेवाओं से जांच लंबित रहने तक अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल