1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2019: मेर्टेस-साबालेंका की जोड़ी ने जीता महिला युगल वर्ग का खिताब

US Open 2019: मेर्टेस-साबालेंका की जोड़ी ने जीता महिला युगल वर्ग का खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Sep 09, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 02:18 pm IST

चौथी सीड मेर्टेस-साबालेंका की जोड़ी ने आठवीं सीड एजारेंका-बार्टी की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5, 7-5 से मात दी।

Elise Mertens (L) of Belgium and Aryna Sabalenka of Belarus pose with the trophy - India TV Hindi
Elise Mertens (L) of Belgium and Aryna Sabalenka of Belarus pose with the trophy  Image Source : GETTY IMAGE

न्यूयॉर्क। बेल्जियम की इलिसे मेर्टेस और बेलारूस की अर्याना साबालेंका ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के महिला युगल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जोड़ी ने विक्टोरिया एजारेंका और एश्ले बार्टी को मात दे खिताबी जीत हासिल की है। चौथी सीड मेर्टेस-साबालेंका की जोड़ी ने आठवीं सीड एजारेंका-बार्टी की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5, 7-5 से मात दी।

डब्ल्यूटीए की वेबसाइट ने मेर्टेस के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि सीजन की शुरुआत से हमने फैसला किया था कि हम साथ खेलेंगे। हमने यह नहीं सोचा था कि हम इतना कुछ हासिल कर पाएंगे। मैं इसके लिए बेहद खुश हूं और मुझे लगता है कि हम युगल जोड़ी के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं।"

ब्रिटेन के जैमी मरे और उनकी अमेरिकी महिला जोड़ीदार बेथेनी मैटेक सैंड्स ने चीन के हाओ चिंग और मिशेल वीनस की जोड़ी को 6-2, 6-3 से हरा मिश्रित युगल वर्ग का खिताब जीता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल