1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन: वाकओवर मिलने के बाद जोकोविच तीसरे दौर में

यूएस ओपन: वाकओवर मिलने के बाद जोकोविच तीसरे दौर में

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 01, 2016 11:03 am IST,  Updated : Sep 01, 2016 11:03 am IST

न्यूयार्क: गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने चोट के कारण नाम वापिस ले लिया । दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को दूसरे दौर में

Novak Djokovic- India TV Hindi
Novak Djokovic

न्यूयार्क: गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने चोट के कारण नाम वापिस ले लिया । दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को दूसरे दौर में वाकओवर मिला जब चेक गणराज्य के जिरि वेसले ने चोट के कारण नाम वापिस ले लिया। जोकोविच को भी पहले दौर में हाथ में चोट लगी थी। अब वह अर्जेंटीना के गुइडो पेला या रूस के मिखाइल याउजेनी से खेलेंगे।

महिला वर्ग में राबर्टा विंची और दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा भी तीसरे दौर में पहुंच गए । सातवीं वरीयता प्राप्त विंची ने अमेरिका की क्रिस्टीना मैकहेल को 6-1, 6-3 से हराया। अब वह कजाखस्तान की यूलिया पुतिनेत्सेवा या जर्मनी की कारिना वितोफ से खेलेगी। क्वितोवा का सामना 22वीं वरीयता प्राप्त उक्रेन की एलिना स्वितोलिना से होगा जिसने अमेरिका की लौरेन डेविस को 6 -1, 4-6, 6-3 से हराया। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने कनाडा के वासेक पोस्पिसिल को 7-6, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल