1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका ओपन: बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी पहुंची दूसरे दौर में, पेस-दुरान की जोड़ी हुई बाहर

अमेरिका ओपन: बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी पहुंची दूसरे दौर में, पेस-दुरान की जोड़ी हुई बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2019 01:35 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 01:36 pm IST

बोपन्ना और शापोवालोव ने दो बार अपनी सर्विस गंवायी लेकिन उन्होंने सात मौकों में छह बार अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़ी।

Rohan Bopanna, Indian Tennis Player- India TV Hindi
Rohan Bopanna, Indian Tennis Player Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयार्क। भारत के लिये अमेरिकी ओपन में दिन मिश्रित नतीजों वाला रहा जिसमें रोहन बोपन्ना ने डेनिस शापोवालोव के साथ मिलकर यहां पुरूष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया तो लिएंडर पेस और गुलीरेमो दुरान को पहले दौर में हार का मुंह देखना पड़ा। 

बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार ने शुक्रवार की रात महज 55 मिनट तक चले मुकाबले में पियरे ह्येजेस हर्बर्ट की चौथी वरीयता प्राप्त फ्रांसिसी जोड़ी को 6-3 6-1 से मात दी। 

बोपन्ना और शापोवालोव ने दो बार अपनी सर्विस गंवायी लेकिन उन्होंने सात मौकों में छह बार अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़ी। 

पेस और अर्जेंटीना के गुलीरेमो दुरान को सर्बिया के मिमोमीर और नार्वे के कैस्पर रूड से 5-7 2-6 से हार मिली। दिविज शरण और मोनाको के हुगो नीस गुरूवार को पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गये थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल