1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2019: दिमित्रोव को हराकर मेदवेदेव ने फाइनल में किया प्रवेश, नडाल से होगा सामना

US Open 2019: दिमित्रोव को हराकर मेदवेदेव ने फाइनल में किया प्रवेश, नडाल से होगा सामना

 Reported By: IANS
 Published : Sep 07, 2019 12:36 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 11:25 am IST

मेदवेदेव पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो पाए हैं।

Daniel Medvedev- India TV Hindi
Daniel Medvedev Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क। रूस के डेनिल मेदवेदेव ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए यहां जारी अमेरिका ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पांचवीं सीड मेदवेदेव ने पुरुष एकल वर्ग के एक कड़े सेमीफाइनल में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को सीधे सेटों में 7-6 (7-5), 6-4, 6-3 से मात दी। 

मेदवेदेव पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो पाए हैं। 

आर्थर एश स्टेडियम में खेले गए अंतिम-4 के मैच का पहला सेट टाई-ब्रेकर तक गया। मेदवेदेव ने यहां संयम के साथ टेनिस खेली और चौथे राउंड में रोजर फेडरर को मात देने वाले दिमित्रोव को 7-5 से हराया। 

दूसरे और तीसरे सेट में भी दिमित्रोव ने मेदवेदेव को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की। हालांकि, वह जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो पाए। 

मेदवेदेव ओपन एरा में तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने एक ही सीजन में कनाडा, सिनसिनाटी और अमेरिका ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले, इवान लेंडल (1982) और आंद्रे अगासी (1995) ने ऐसा किया था। 

बता दें की दूसरी तरफ राफेल नडाल ने फाइनल में प्रवेश किया है, जिसके चलते अब डेनिल मेदवेदेव का सामना नडाल से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल