1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका ओपन : नडाल को मिला वॉकओवर, ज्वेरेव तीसरे दौर में

अमेरिका ओपन : नडाल को मिला वॉकओवर, ज्वेरेव तीसरे दौर में

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2019 03:19 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 03:19 pm IST

दूसरी सीड स्पेन के राफेल नडाल को यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के दूसरे दौर में वॉकओवर मिला जबकि जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी तीसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे। 

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क। दूसरी सीड स्पेन के राफेल नडाल को यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के दूसरे दौर में वॉकओवर मिला जबकि जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी तीसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे। नडाल का सामना आस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस के खिलाफ होना था, लेकिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दाएं कंधे में चोट के कारण मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया। 

बीबीसी के अनुसार, तीसरे दौर में तीन बार के विजेता नडाल का सामना दक्षिण कोरिया के चूंग हेयोन से होगा। 

पुरुष एकल वर्ग के एक अन्य मैच में छठी सीड ज्वेरेव को जीत के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। उन्होंने पांच सेट तक चले एक कड़े मैच में अमेरिका के फ्रांसेस टियाफोए को 6-3, 3-6, 6-2, 2-6, 6-3 से पराजित किया। 

इस मुकाबले में ज्वेरेव ने कुल 52 अनफोसर्ड एरर किए। तीसरे दौर में उनका सामना स्लोवेनिया के अल्जाज बेडेने से होगा। 

इस बीच, 2016 के विजेता स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका और फ्रांस के गेल मोनफिल्स ने भी अगले दौर में जगह बना ली है। 

वावरिंका ने दूसरे दौर में फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-4, 6-3, 6-7 (3-7), 6-3 से मात दी जबकि मोनफिल्स ने रोमानिया के मारिउस कोपिल को 6-3, 6-2, 6-2 से हराया। 

अगले दौर में स्विस खिलाड़ी का सामना इटली के पाब्लो लोरेन्जी से होगा जबकि मोनफिल्स कनाडा के युवा खिलाड़ी डेनिस शापो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल