1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका ओपन: जोकोविक और फेडरर ने तीसरे दौर में जगह बनाई

अमेरिका ओपन: जोकोविक और फेडरर ने तीसरे दौर में जगह बनाई

 Reported By: IANS
 Published : Aug 29, 2019 01:08 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 01:08 pm IST

तीसरे दौर में सर्बियाई खिलाड़ी का सामना अमेरिका के डेनिस कुडला के खिलाफ होगा। 

Roger Federer, Novak Jakovich- India TV Hindi
Roger Federer, Novak Jakovich Image Source : GETTY IMAGE

न्यूयॉर्क। डिफेंडिंग चैम्पियन नोवाक जोकोविक और स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ने यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम में अमेरिका ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है। 

तीन बार के चैम्पियन जोकोविक ने बुधवार को यहां आर्थर एश स्टेडियम में खेले गए एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में जुआन इनासियो लोन्डेरो को सीधे सेटों में 6-4, 7-6, 6-1 से शिकस्त दी। 

तीसरे दौर में सर्बियाई खिलाड़ी का सामना अमेरिका के डेनिस कुडला के खिलाफ होगा। 

एक अन्य मैच में फेडरर ने धीमी शुरुआत की, लेकिन वे जल्द ही रफ्तार पकड़ने में कामयाब रहे। उन्होंने चार सेट तक चले मुकाबले में बोस्निया एवं हर्जेगोविना के डेमिर दजुमहुर को 3-6, 6-2, 6-3, 6-4 से मात दी। 

अमेरिका ओपन में अपना 100वां मैच खेल रहे फेडरर को पहले दौर के मैच में भारत के सुमित नागल के खिलाफ भी पहले सेट में हार झेलनी पड़ी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल