1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका ओपन: राफेल नडाल और नाओमी ओसाका ने दूसरे दौर में जगह बनाई

अमेरिका ओपन: राफेल नडाल और नाओमी ओसाका ने दूसरे दौर में जगह बनाई

 Reported By: IANS
 Published : Aug 28, 2019 01:10 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 01:10 pm IST

तीन बार के चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल ने आस्ट्रेलिया के जॉन मिल्मैन को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से पराजित किया। 

Rafael Nadal, Naomi Osaka- India TV Hindi
Rafael Nadal, Naomi Osaka Image Source : GETTY IMAGE

न्यूयॉर्क। राफेड नडाल और मौजूदा चैम्पियन नाओमी ओसाका ने अपने-अपने मुकाबले में जीतते हुए यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। तीन बार के चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल ने आस्ट्रेलिया के जॉन मिल्मैन को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से पराजित किया। 

मैच के बाद नडाल ने कहा, "मैं जीत से बहुत खुश हूं और न्यूयॉर्क में वापस आकर बहुत खुश हूं। पहला मैच हमेशा थोड़ा नया होता है। मैंने कई बार यहां खेला है, लेकिन शुरुआत करना आसान नहीं है। आज सर्विस अच्छी हुई जबकि मेरा बैकहैंड उतना अच्छा नहीं था। मैं बहुत खुश हूं।"

दूसरे दौर में नडाल का सामना आस्ट्रेलिया के थानसी कोकिनाकिस से होगा जिसने पहले दौर में बेलारूस के इल्या हवाशका को 6-3, 7-6 (8), 6-7 (4), 6-2 से मात दी। 

इस बीच, मौजूदा चैम्पियन ओसाका ने महिला एकल वर्ग में रूस की एना ब्लिंकोवा को मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल