1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका ओपन: प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविक

अमेरिका ओपन: प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविक

 Reported By: IANS
 Published : Aug 31, 2019 12:15 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 12:15 pm IST

प्री-क्वार्टर फाइनल में पांच बार के विजेता का सामना बेल्जियम के डेविड गोफिन से होगा। 

Novak Djokovich and Roger Federer- India TV Hindi
Novak Djokovich and Roger Federer Image Source : GETTY IMAGE

न्यूयॉर्क। वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविक और स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के राउंड ऑफ-16 में पहुंच गए हैं। पहले दो राउंड के मैचों में पहला सेट हारने के बाद फेडरर ने तीसरे राउंड में शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और ब्रिटेन के डेनियल इवांस को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-1 से पराजित किया। 

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला केवल एक घंटे और 20 मिनट तक चला। 

इस मैच में वर्ल्ड नंबर-3 फेडरर ने बेसलाइन से बेहतरीन खेल दिखाया और 48 विनर दागे जिसमें 10 एस शामिल हैं। इसके अलावा, फेडरर ने पहले सर्व पर 80 प्रतिशत और दूसरे सर्व पर 70 प्रतिशत अंक हासिल किए। 

प्री-क्वार्टर फाइनल में पांच बार के विजेता का सामना बेल्जियम के डेविड गोफिन से होगा। 

एक अन्य एकल वर्ग के मैच में जोकोविक ने अमेरिका के डेनिस कुडला को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। 

राउंड ऑफ-16 में जोकोविक का सामना वर्ल्ड नंबर-23 स्टान वावरिंका से होगा। वावरिंका ने 2016 में अमेरिका ओपन का खिताब जीता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल