1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open: सानिया और हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में

US Open: सानिया और हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2015 12:25 pm IST,  Updated : Sep 09, 2015 12:25 pm IST

न्यूयार्क: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर कदम बढाते हुए अपनी स्विस जोड़ीदार मार्तिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । विम्बलडन चैम्पियन शीर्ष वरीयता

US Open: सानिया और हिंगिस...- India TV Hindi
US Open: सानिया और हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में

न्यूयार्क: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर कदम बढाते हुए अपनी स्विस जोड़ीदार मार्तिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

विम्बलडन चैम्पियन शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और हिंगिस ने ताइपै की युंग जान चान और हाओ चिंग चान को 7 . 6, 6 . 1 से हराया ।

सानिया और हिंगिस ने 85 मिनट तक चले इस मुकाबले में चारों ब्रेक प्वाइंट भुनाये और सिर्फ दो बार उनकी सर्विस टूटी ।

अब उनका सामना 11वीं वरीयता प्राप्त इतालवी जोड़ी सारा ईरानी और फ्लाविया पेनेटा से होगा ।

जूनियर वर्ग में भारत की करमन कौर थांडी तीसरे दौर में पहुंच गई जिसने ई लेवाशोवा को 6 . 2, 4 . 6, 6 . 3 से मात दी । पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया का सामना डोमिनिक इंगलोट और राबर्ट लिंडस्टेट से होगा । मिश्रित युगल सेमीफाइनल में बोपन्ना और युंग जान चान की जोड़ी लिएंडर पेस और मार्तिना हिंगिस से खेलेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल