1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. उसैन बोल्ट ने किया फुटबाल में डेब्यू, पहले ही मैच में दागे 2 गोल

उसैन बोल्ट ने किया फुटबाल में डेब्यू, पहले ही मैच में दागे 2 गोल

 Reported By: IANS
 Published : Oct 12, 2018 05:19 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 05:19 pm IST

पूर्व ओलम्पिक फर्राटा धावक जमैका के उसेन बोल्ट ने पेशेवर फुटबाल करियर की शानदार शुरुआत करते हुए शुक्रवार को अपने पदार्पण मैच में दो गोल दागे।

उसैन बोल्ट- India TV Hindi
उसैन बोल्ट Image Source : GETTY IMAGE

सिडनी। पूर्व ओलम्पिक फर्राटा धावक जमैका के उसेन बोल्ट ने पेशेवर फुटबाल करियर की शानदार शुरुआत करते हुए शुक्रवार को अपने पदार्पण मैच में दो गोल दागे। बोल्ट ने यहां मैकार्थर साउथ वेस्ट युनाइटेड के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में सेंट्रल कोस्ट मेरिनर्स की ओर से खेलते हुए दूसरे हाफ में दो गोल किए। उन्होंने मैच के 57वें और 68वें मिनट में गोल दागे।

आठ बार के ओलम्पिक चैम्पियन बोल्ट के शानदार दो गोलों की बदौलत सेंट्रल कोस्ट मेरिनर्स ने मैकार्थर साउथ वेस्ट युनाइटेड को एकतरफा अंदाज में 4-0 से हरा दिया। बोल्ट के अलावा रोस मैकोरमैक ने सातवें और जॉर्डन मरे ने 42वें मिनट में गोल किए।

जमैका के बोल्ट ने हालांकि इससे पहले अगस्त में ही एक मैच के 72वें मिनट में सब्सटीट्यूट के रूप में सेंट्रल कोस्ट मेरिनर्स के लिए पदार्पण किया था। लेकिन इस बार वह एक फारवर्ड के रूप में मैदान में उतरे थे।

बोल्ट अगस्त में ए-लीग क्लब सेंट्रल कोस्ट मेरिनर्स से जुड़े थे। वह इससे पहले जर्मनी के क्लब बोरसिया डॉर्टमंड, दक्षिण अफ्रीकी क्लब सनडाउंस और नार्वे के क्लब स्ट्रामस्गोडसेट के साथ अभ्यास कर चुके हैं। 

बोल्ट ने एथलेटिक्स से संन्यास लेने के बाद इन क्लबों के साथ फुटबाल का अभ्यास किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल