1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी ने किया बड़ा खुलासा, कहा मुझे अपनी इस बात से हुई थी सबसे ज्यादा शर्मिंदगी

मेसी ने किया बड़ा खुलासा, कहा मुझे अपनी इस बात से हुई थी सबसे ज्यादा शर्मिंदगी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2017 06:13 pm IST,  Updated : Nov 13, 2017 06:14 pm IST

अर्जेंटीनी फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में वापसी करते हुए उन्होंने शर्मिदगी महसूस की थी।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi

मेड्रिड: अर्जेंटीनी फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में वापसी करते हुए उन्होंने शर्मिदगी महसूस की थी। साल 2014 में ब्राजील में आयोजित फीफा विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास से लिया था।

मेसी ने रविवार को कहा, "संन्यास का फैसला मैंने झटके में लिया था लेकिन मैं वापसी को लेकर काफी शर्मिदा महसूस कर रहा था। हालांकि मेरे कोच तथा साथियों ने मेरी वापसी को काफी आसान बना दिया था।"

30 साल के मेसी इस उम्र में वह चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं और वह पहले से काफी सहज महसूस करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल