1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुए दिग्गज फुटबॉलर वेन रूनी

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुए दिग्गज फुटबॉलर वेन रूनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 02, 2017 01:19 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 01:19 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान वेन रूनी को पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के अरोप में गिरफ्तार किया है।

wayne rooney- India TV Hindi
wayne rooney

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान वेन रूनी को पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के अरोप में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूनी को इंग्लैंड में चेशर पुलिस ने शुक्रवार रात 2 बजे (ब्रिटेन के समयानुसार) विल्मस्लो शहर की एलट्रिनचैम रोड से गिरफ्तार किया। उस समय रूनी काली रंग की वीडब्ल्यू बीटल कार में थे। चेशर पुलिस ने कहा कि रूनी निर्धारित सीमा से ज्यादा मात्रा में शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। 31 साल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रूनी को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्हें इस महीने स्टोकपोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट में हाज़िर होना होगा।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने वाले रूनी ने पिछले महीने ही में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। रूनी ने इंग्लैंड के लिए 119 मैचों में 53 गोल दागे थे। हाल ही में उन्होंने मैनेचेस्टर यूनाइटेड में अपने सफल करियर के बाद अपने पूर्व क्लब एवर्टन को जॉइन किया है। रूनी ने जुलाई में ही मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़कर एवर्टन टीम में वापसी की थी। मैनचेस्टर के खिलाफ हुए मैच में रूनी ने मैच के 35वें मिनट में ही गोल कर दिया था। रूनी अब प्रीमियर लीग में साल 1992 के बाद 200 गोल के आंकड़े को छूने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले एलन शेरर ने प्रीमियर लीग में ब्लैकबर्न रोवर्स और न्यूकैस्टल यूनाइटेड के लिए खेलते हुए 260 गोल किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल