1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के बावजूद खुद को फिनिशर नहीं मानते वैन रूनी

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के बावजूद खुद को फिनिशर नहीं मानते वैन रूनी

 Reported By: IANS
 Published : Apr 19, 2020 05:37 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 05:37 pm IST

रूनी ने युनाइटेड में रहते हुए 253 गोल किए और सर बॉबी चाल्र्टन का रिकॉर्ड तोड़ा। इंग्लैंड के लिए खेलते हुए उन्होंने 53 गोल किए।

Wayne Rooney- India TV Hindi
Wayne Rooney Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लिश फुटबॉलर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड और इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले वायने रूनी ने कहा है कि वह 'नैचुरल फिनिशर' नहीं हैं। रूनी ने युनाइटेड में रहते हुए 253 गोल किए और सर बॉबी चाल्र्टन का रिकॉर्ड तोड़ा। इंग्लैंड के लिए खेलते हुए उन्होंने 53 गोल किए।

बीबीसी ने रूनी के हवाले से लिखा है, "यह आपको हैरान कर सकता है लेकिन मैं नैचुरल गोलस्कोरर नहीं हूं। मैं कभी गैरी लिनेकर और रुड वान निस्टेलरू नहीं रहा।"

उन्होंने कहा, "मैं मैनचेस्टर युनाइटेड और इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी हूं, लेकिन मुझसे भी बेहतर नौ नंबर खिलाड़ी हैं।"

ये भी पढ़ें : COVID-19: पेले, मेराडोना समेत 50 फुटबॉलरों ने मेडिकल कर्माचारियों का अदा किया शुक्रिया

रूनी ने कहा, "मैं युनाइटेड के लिए 13 साल खेला और इंग्लैंड के लिए 15 साल। मेरे पास यह रिकार्ड तोड़ने का मौका था। पीछे देखता हूं तो लगता कि मैं ज्यादा गोल कर सकता था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल