1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कतर का सामना करने से पहले एक पूर्ण प्रशिक्षण शिविर की जरूरत : प्रीतम कोटाल

कतर का सामना करने से पहले एक पूर्ण प्रशिक्षण शिविर की जरूरत : प्रीतम कोटाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 03, 2020 11:46 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 11:46 pm IST

भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर प्रीतम कोटाल ने कहा है कि कतर के खिलाफ मैच की तैयारी को देखते हुए कम से कम एक पूर्ण प्रशिक्षण शिविर की आवश्यकता होगी। 

कतर का सामना करने से...- India TV Hindi
कतर का सामना करने से पहले एक पूर्ण प्रशिक्षण शिविर की जरूरत : प्रीतम कोटाल Image Source : TWITTER/INDIANFOOTBALL

भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर प्रीतम कोटाल ने कहा है कि कतर के खिलाफ मैच की तैयारी को देखते हुए कम से कम एक पूर्ण प्रशिक्षण शिविर की आवश्यकता होगी। कोरोना के बीच कई देशों में घरेलू फुटबॉल फिर से शुरू हो गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल अभी भी ठप्प है। इस बीच कतर के खिलाफ भारत का 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफायर, जो पहले 26 मार्च को होने वाला था अब 8 अक्टूबर को स्थानांतरित कर दिया गया है।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव वीडियो चैट में कोटाल ने कहा, "यह अच्छी स्थिति नहीं है और हम वास्तव में किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते।"

उन्होंने कहा, "बिना किसी तैयारी के कतर जैसी टीम का सामना करना बहुत मुश्किल है। वे एशियाई फुटबॉल में दिग्गज हैं, इसलिए हमें तैयारियों के लिए एक शिविर की आवश्यकता है। पिछले कई दिनों से हमें घर पर है ऐसे में हमने वो सब किया जो हम कर सकते थे। लेकिन वो टीम के साथ अभ्यास करने से बहुत अलग है। मुझे लगता है कि हमें एक ऐसे शिविर की आवश्यकता होगी जहां हम तैयारी कर सकें।"

भारत के विश्व कप क्वालीफायर के अगले चरण में जाने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में वह 2023 एएफसी एशियाई कप में जगह पक्की करना चाहता हैं। सितंबर 2019 में भारत और कतर के बीच मैच 0-0 ड्रॉ के साथ खत्म हुआ था। भारत को 12 नवंबर को बांग्लादेश के साथ उसके घर में भिड़ना है जबकि 17 नवंबर को अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल