1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तोक्यो खेलों में हम अधिक पदक जीतेंगे: गोपीचंद

तोक्यो खेलों में हम अधिक पदक जीतेंगे: गोपीचंद

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 26, 2019 08:25 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 08:25 pm IST

मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने गुरुवार को भरोसा जताया कि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और रियो ओलंपिक से अधिक पदक जीतेंगे।   

Gopichand- India TV Hindi
Gopichand Image Source : TWITTER

मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने गुरुवार को भरोसा जताया कि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और रियो ओलंपिक से अधिक पदक जीतेंगे। 

यह पूछने पर कि क्या तोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक का रंग बदलने में सफल रहेंगे, गोपीचंद ने कहा, ‘‘एक दशक से अधिक समय से हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और 2020 ओलंपिक में हम बेहतर पदक जीतेंगे।’’ 

लंदन 2012 ओलंपिक में साइना नेहवाल ने कांस्य पदक जीता था जबकि पीवी सिंधू 2016 में रियो खेलों में रजत पदक जीतने में सफल रही थी। गोपीचंद ने कहा, ‘‘भगवान ने चाहा तो भारत बेहतर पदक जीतेगा क्योंकि देश 2008 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।’’

टाटा स्टील द्वारा आयोजित ‘सेलीब्रेशन आफ स्पोर्ट्स’ समारोह में हिस्सा लेने यहां आए गोपीचंद ने बच्चों को सलाह दी कि वह अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए अनुशासित बनें और कड़ी मेहनत करें। 

वर्ष 1991 में इंजीनियरिंग परीक्षा में विफल रहने के दिनों को याद करते हुए गोपीचंद ने कहा,‘‘मेरी मां प्रत्येक कारपोरेट घराने में मेरे लिए नौकरी का आवेदन किया करती थी क्योंकि वह मेरे भविष्य को लेकर चिंतित थी।’’

उन्होंने कहा,‘‘हालांकि, मैंने जूनियर राष्ट्रीय खिताब जीता और उसी साल (1991) जमशेदपुर में टाटा स्टील से जुड़ा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल