1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे कोंटा ओर जोकोविक

वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे कोंटा ओर जोकोविक

 Edited By: IANS
 Published : Aug 27, 2020 06:59 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 06:59 pm IST

वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के ज्यां लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-1 से मात दे सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंतिम-4 में उनका सामना स्पेन के रोबेटरे बाउतिस्ता अगुट से होगा।

Novak Djokovic,US Open,Western and Southern Open,Naomi Osaka,Tennis- India TV Hindi
Novak Djokovic and Johanna Konta Image Source : GETTYY

ब्रिटेन की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने मारिया सक्कारी को मात दे वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कोंटा ने ग्रीस की मारिया को 6-4, 6-3 से हरा दिया। कोंटा सेमीफाइनल में विक्टोरिया एजारेंका के सामने होंगी। यह सेमीफाइनलमैच शुक्रवार को होगा

बीबीसी ने कोंटा के हवाले से लिखा है, "मैं इस बात से काफी खुश हूं कि मैं स्थिति के साथ अच्छी तरह तालमेल बैठा पाई और जरूरत पड़ने पर मजबूती से खेली।"

एजारेंका ने ट्यूनिशिया की ओनस जाबेयुर को 7-6, 6-2 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

वहीं वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के ज्यां लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-1 से मात दे सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंतिम-4 में उनका सामना स्पेन के रोबेटरे बाउतिस्ता अगुट से होगा।

जोकोविक ने कहा, "मैं कुल मिलाकर अपने खेल से काफी खुश हूं। आखिरी गेम तक मैंने अच्छी सर्विस की। मैं अच्छी जगह गेंद को मार रहा था और फ्री अंक ले रहा था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल