1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डब्ल्यूएफआई ने अंडर 15 राष्ट्रीय रेसलिंग चैम्पियनशिप की रद्द

डब्ल्यूएफआई ने अंडर 15 राष्ट्रीय रेसलिंग चैम्पियनशिप की रद्द

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2020 11:43 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 11:43 pm IST

भारतीय कुश्ती महासंघ ने मंगलवार को अंडर 15 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रद्द कर दी चूंकि यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने सभी सदस्यों को सारे घरेलू टूर्नामेंट रद्द करने के लिये कहा है।

Wrestling matt- India TV Hindi
Wrestling matt Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय कुश्ती महासंघ ने मंगलवार को अंडर 15 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रद्द कर दी चूंकि यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने सभी सदस्यों को सारे घरेलू टूर्नामेंट रद्द करने के लिये कहा है। इसके साथ ही सारे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी 30 जून तक रद्द हो गए हैं।

युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने घोषणा की है कि तोक्यो ओलंपिक के बाकी क्वालीफायर 2021 में उसी दौरान होंगे जब 2020 में होने वाले थे। ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिये दो क्वालीफाइंग टूर्नामेंट एशियाई और विश्व कुश्ती होने हैं।

भारत ने चार वर्ग में कोटा हासिल कर लिया है जिनमें बजरंग पूनिया (65 किलो), रवि दहिया (57 किलो), दीपक पूनिया (86 किलो) और विनेश फोगाट (53 किलो) शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल