1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन : डेनिस शापोवालोव से हारे दो बार के चैंपियन एंडी मरे

विंबलडन : डेनिस शापोवालोव से हारे दो बार के चैंपियन एंडी मरे

 Reported By: IANS
 Published : Jul 03, 2021 12:37 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 12:37 pm IST

विश्व के 12वें नम्बर के खिलाड़ी कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने दो बार के चैम्पियन ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर विंबलडन के चौथे दौर में जगह बना ली है।

Wimbledon: Two-time champion Andy Murray lost to Denis Shapovalov- India TV Hindi
Wimbledon: Two-time champion Andy Murray lost to Denis Shapovalov Image Source : AP

लंदन। विश्व के 12वें नम्बर के खिलाड़ी कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने दो बार के चैम्पियन ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर विंबलडन के चौथे दौर में जगह बना ली है। इस प्रीमियर ग्रास कोर्ट इवेंट के चौथे दौर में पहली बार जगह बनाने के प्रयास में डेनिस ने मरे को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया।

अगले दौर में शापोवालोव का सामना स्पेन की आठवीं वरीयता प्राप्त रॉबटरे बॉतिस्ता अगुट से होगा। डेनिस 2020 यूएस ओपन के बाद दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहते हैं। बॉतिस्ता अगुट ने डोमिनिक कोएफर को 7-5, 6-1, 7-6(4) से हराकर चौथे दौर में स्थान सुरक्षित किया है।

शापोवालोव ने एटीपीटूर डॉट कॉम को बताया, मुझे लगता है कि यह शायद विंबलडन के बाहर भी मेरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। मुझे लगता है कि मैं निश्चित रूप से आज वास्तव में साफ-सुथरा और सुपर सॉलिड खेला। एंडी जैसे चैम्पियन को हराना मेरे लिए खास है क्योंकि वह मेरे हीरो हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल