1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हमारे पदक विजेता देश के अलग अलग हिस्से से हैं, यह शुभ संकेत: PM मोदी

हमारे पदक विजेता देश के अलग अलग हिस्से से हैं, यह शुभ संकेत: PM मोदी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2021 10:41 pm IST,  Updated : Aug 31, 2021 10:41 pm IST

टोक्यो पैरालम्पिक में भारत ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अब तक 10 पदक जीत लिये हैं। मोदी ने दोनों खिलाड़ियों से कहा कि ये पदक उनकी लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा है।

wonderful sign that our medal winners coming from different...- India TV Hindi
wonderful sign that our medal winners coming from different parts of country: PM Modi Image Source : TWITTER HANDLE/@PMOINDIA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस बात पर खुशी जताई कि ओलंपिक और पैरालम्पिक में भारत के पदक विजेता देश के अलग अलग हिस्सों से है और उन्होंने इसे शुभ संकेत बताया। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने टोक्यो पैरालम्पिक में रजत और कांस्य पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार को बधाई देने के लिये फोन पर उनसे बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

टोक्यो पैरालम्पिक में भारत ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अब तक 10 पदक जीत लिये हैं। मोदी ने दोनों खिलाड़ियों से कहा कि ये पदक उनकी लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा है। कुमार ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह उनसे प्रेरणा लेते हैं और पैरा एथलीटों की जिस तरह से वह विशेष तौर पर हौसलाअफजाई कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा संकेत है।

उन्होंने बताया कि जब वह उक्रेन में अभ्यास कर रहे थे तो प्रधानमंत्री अक्सर उनकी कुशलक्षेम पूछते थे। उनके पदक जीतने के बाद मोदी ने ट्वीट किया था, "आसानी से हार नहीं मानने वाले शरद कुमार ने कांस्य पदक जीतकर हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान लाई है। उनकी जीवनयात्रा से कइयों को प्रेरणा मिलेगी। उन्हें बधाई।"

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "नयी ऊंचाइयों को छूते जा रहे मरियप्पन थंगावेलु निरंतरता और उत्कृष्टता के परिचायक हैं। उन्हें रजत पदक जीतने पर बधाई। भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है।"

IPL 2022 में दो नई टीमों के जुड़ने से BCCI को मोटी कमाई होने की उम्मीद

मोदी ने इससे पहले दिन में सिंहराज अडाना से बात करके पैरालम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल