1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: 4 गुणा 400 मिश्रित रिले रेस प्रतिस्पर्धा की भारतीय मिश्रित टीम ने फाइनल में बनाई जगह

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: 4 गुणा 400 मिश्रित रिले रेस प्रतिस्पर्धा की भारतीय मिश्रित टीम ने फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2019 11:44 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 11:44 pm IST

हीट-2 में पोलैंड की टीम तीन मिनट 15.47 सेकेंड के साथ पहले स्थान पर रही।

Indian Mixed Realy Team- India TV Hindi
Indian Mixed Realy Team Image Source : GETTY IMAGES

दोहा। भारत ने शनिवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की चार गुण 400 मिश्रित रिले स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। भारत की मोहम्मद अनस याहिया, वेलुवा कारथ विस्मया, जिसना मैथ्यू और नोग निर्मल टॉम की चौकड़ी ने हीट-2 में तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

भारतीय टीम ने तीन मिनट 16.14 सेकेंड का समय निकाला। हर हीट में से शीर्ष-3 टीम फाइनल में जगह बनाई है। यह भारतीय टीम का इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

मोहम्मद अनस ने भारत के लिए शुरुआत की लेकिन वह पीछे रह गए। हालांकि विस्मया ने दमदार दौड़ लगाते हुए भारत को रेस में बनाए रखा। इसके बाद मैथ्यू के हाथ में बागडोर आई। वह थोड़ी पीछे रह गईं लेकिन उनकी भरपाई निर्मल ने कर भारत को फाइनल में पहुंचाया।

हीट-2 में पोलैंड की टीम तीन मिनट 15.47 सेकेंड के साथ पहले स्थान पर रही। ब्राजील की टीम ने तीन मिनट 16.12 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले हीट-1 में अमेरिका ने पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। अमेरिका की टीम ने साथ ही विश्व रिकार्ड भी स्थापित किया। अमेरिका ने हीट-1 में तीन मिनट 12.41 सेकेंड का समय निकाला।

जमैका ने दूसरे और बहरीन ने तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

दोनों हीटों में इन छह टीमों के बाद जिन दो टीमों ने सबसे तेज समय निकाला वह भी फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। हीट-1 में चौथे स्थान पर रहने वाली ग्रेट ब्रिटेन और हीट-1 में चौथे स्थान पर रहने वाली बेल्जियम भी फाइनल में जाने में सफल रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल