1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 के डर से अमेरिकी ओपन से हटीं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी

कोविड-19 के डर से अमेरिकी ओपन से हटीं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2020 11:17 am IST,  Updated : Jul 30, 2020 11:17 am IST

बार्टी ने गुरुवार को एसोसिएटेड प्रेस को ईमेल से भेजे बयान में कहा, ‘‘मेरी टीम और मैंने फैसला किया है हम वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन और अमेरिकी ओपन के लिए इस साल यात्रा नहीं करेंगे।’’   

World number one Ash Barty withdraws from US Open due to fear of Covid-19- India TV Hindi
World number one Ash Barty withdraws from US Open due to fear of Covid-19 Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिसबेन। दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऐश बार्टी अमेरिकी ओपन से हट गई हैं क्योंकि वह कोरोना वायरस महामारी के बीच यात्रा करके जोखिम नहीं उठाना चाहतीं। 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई बार्टी वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण न्यूयॉर्क में 31 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से हटने वाली अब तक की सबसे हाई प्रोफाइल खिलाड़ी है। 

बार्टी ने गुरुवार को एसोसिएटेड प्रेस को ईमेल से भेजे बयान में कहा, ‘‘मेरी टीम और मैंने फैसला किया है हम वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन और अमेरिकी ओपन के लिए इस साल यात्रा नहीं करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मुझे ये दोनों प्रतियोगिताएं पसंद हैं इसलिए यह मुश्किल फैसला था लेकिन कोविड-19 के कारण अब भी काफी जोखिम है और मैं अपनी टीम और स्वयं को इस स्थिति में डालने को लेकर सहज नहीं हूं।’’ 

बार्टी ने अब तक फैसला नहीं किया है कि वह पिछले साल जीते फ्रेंच ओपन खिताब का बचाव करेंगी या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल