1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: भारतीय मुक्केबाज जमुना बोरा क्वार्टर फाइनल में

विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: भारतीय मुक्केबाज जमुना बोरा क्वार्टर फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Oct 09, 2019 11:43 am IST,  Updated : Oct 09, 2019 11:43 am IST

पांचों रैफरियों ने जमुना के पक्ष में अंक दिए। जमुना को पांच रैफिरयों ने 28-29, 27-30, 27-30, 27-30, 27-30 ने अंक दिए।

Jamuna Bora- India TV Hindi
Jamuna Bora Image Source : TWITTER- @BFI

उलान उदे (रूस)। भारत की जमुना बोरा ने बुधवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 54 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जमुना ने दूसरे दौर के मैच में पांचवीं सीड अल्जीरिया की ओयूदाद साफोउ को 5-0 से मात दी।

पांचों रैफरियों ने जमुना के पक्ष में अंक दिए। जमुना को पांच रैफिरयों ने 28-29, 27-30, 27-30, 27-30, 27-30 ने अंक दिए।

पहले दौर में जमुना आक्रामक होकर खेल रही थीं, लेकिन जल्दबाजी में वह गलतियां भी कर रही थीं। वह हालांकि अपने बाएं जैब के जरिए ओयूदाद को चकमा दे दाएं जैब से अंक लेने में सफल रहीं। जमुना, ओयूदाद के बेहद करीब जाकर खेल रही थीं।

दूसरे दौर में उन्होंने अपनी रणनीति बदली और इंतजार कर ओयूदाद के पास आने का मौका ढ़ूंढ़ा। उनके कुछ पंच सटीक रहे। वह बाएं-दाएं संयोजन का अच्छा इस्तेमाल कर रही थीं। तीसरे दौर में भी शुरुआत में उन्होंने यही रणनीति अपनाई, लेकिन अंत में वह थोड़ी पिछड़ने लगीं। जमुना ने हालांकि अपने आप को तुरंत संभाला और डिफेंसिव होते हुए बढ़त को जाया नहीं जाने दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल