1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप : सरिता देवी दूसरे दौर में हारीं

विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप : सरिता देवी दूसरे दौर में हारीं

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Oct 06, 2019 04:25 pm IST

पूर्व विश्व चैंपियन और पांच बार की एशियाई चैंपियन लैशराम सरिता देवी (60 किलोग्राम भार वर्ग) को यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के चौथे दिन रविवार को हार का सामना करना पड़ा।

सरिता देवी- India TV Hindi
सरिता देवी Image Source : TWITTER

उलान उदे। पूर्व विश्व चैंपियन और पांच बार की एशियाई चैंपियन लैशराम सरिता देवी (60 किलोग्राम भार वर्ग) को यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के चौथे दिन रविवार को हार का सामना करना पड़ा। मेजबान रूस की नतालिया शादरिना ने प्री-क्वार्टर फाइनल में चौथी सीड सरिता को 5-0 से शिकस्त दी।

अनुभवी मुक्केबाज सरिता ने पहले राउंड में आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने रूसी मुक्केबाज पर जमकर प्रहार किए और अपना मनोबल ऊंचा रखा।

दूसरे राउंड में भारतीय खिलाड़ी थोड़ी रक्षात्मक नजर आई, जिसका रूसी मुक्केबाज ने बखूबी फायदा उठाया और सरिता पर हावी होने लगी। तीसरे राउंड में सरिता पिछड़ती चली गई और आखिरकार ने उन्हें हार झेलनी पड़ी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल