1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व महिला मुक्केबाजी: जमुना का विजयी आगाज, 5-0 से मंगोलियाई मुक्केबाज को किया परास्त

विश्व महिला मुक्केबाजी: जमुना का विजयी आगाज, 5-0 से मंगोलियाई मुक्केबाज को किया परास्त

 Reported By: IANS
 Published : Oct 04, 2019 06:27 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 06:27 pm IST

इंडिया ओपन और थाईलैंड ओपन की विजेता खिलाड़ी ने पहले राउंड में अपनी विपक्षी पर दमदार पंच बरसाए और उन्हें बैकफुट पर रखा।

Jamuna Boro- India TV Hindi
Jamuna Boro Image Source : TWITTER- @BFI_OFFICIAL

उलान उडे (रूस)। भारत की जमुना बोरा ने शुक्रवार को यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का विजयी आगाज किया है। पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहीं जमुना ने 54 किलोग्राम भारवर्ग के पहले दौर के मैच में मंगोलिया की इर्डेनेडलाई मिचिडमा को 5-0 से मात दी।

इंडिया ओपन और थाईलैंड ओपन की विजेता खिलाड़ी ने पहले राउंड में अपनी विपक्षी पर दमदार पंच बरसाए और उन्हें बैकफुट पर रखा। उनके अधिकतर पंच निशाने पर रहे।

दूसरे और तीसरे राउंड में भी असम की यह मुक्केबाज अपनी विपक्षी पर हावी रही और मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही।

मैच के बाद जमुना ने कहा, "इस टूर्नामेंट में भारत का यह पहला मुकाबला था। मैं इसे जीत पाई, इस बात से मैं खुश हूं। मैं आगे भी अच्छा करने की कोशिश करूंगी। मेरा अगला मैच अल्जीरियाई खिलाड़ी से है। मैं कोशिश करूंगी कि मैं उसके खिलाफ भी अच्छा खेल खेल सकूं। मेरा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है। मैं काफी मेहनत कर यहां आई हूं इसलिए स्वर्ण लेकर ही जाना चाहती हूं। मेरी तैयारी भी अच्छी चल रही है।"

अगले मैच में जमुना का सामना पांचवीं सीड अल्जीरिया की ओयूदाद सफोउह से 9 अक्टूबर को होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल