1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : पूजा ढांडा ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : पूजा ढांडा ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

 Reported By: IANS
 Published : Sep 18, 2019 04:46 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 04:47 pm IST

पूजा ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में मौजूदा एशियन चैंपियन जापान की यूजुका इनागाकि को 11-8 से हराया।

पूजा ढांडा- India TV Hindi
पूजा ढांडा Image Source : TWITTER: @WRESTLINGTV

नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान)। भारतीय महिला पहलवान पूजा ढांडा (59 किग्रा) यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 2018 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी पूजा ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में मौजूदा एशियन चैंपियन जापान की यूजुका इनागाकि को 11-8 से हराया।

 इससे पहले पूजा ने पहले राउंड में कात्सियारना हंचार यानुशकेविक को 12-2 से पराजित किया था।

चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बावजूद पूजा ओलम्पिक कोटा हासिल नहीं कर पाई क्योंकि 59 किग्रा एक गैर-ओलम्पिक भार वर्ग है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल