Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जुन बाबुता से मेडल की उम्मीद, इस इवेंट के फाइनल में अपनी जगह की पक्की

अर्जुन बाबुता से मेडल की उम्मीद, इस इवेंट के फाइनल में अपनी जगह की पक्की

Written By: Abhishek Pandey Published : Jul 28, 2024 08:06 pm IST, Updated : Jul 28, 2024 08:06 pm IST

Paris Olympics 2024: भारतीय पुरुष निशानेबाज अर्जुन बाबुता ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में 7वें स्थान पर खत्म करते हुए मेडल इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

Arjun Babuta- India TV Hindi
Image Source : X अर्जुन बाबुता ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में बनाई जगह।

Paris Olympics 2024: भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा दिन काफी शानदार रहा जिसमें मनु भाकर ने जहां महिला 10 मीटर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता तो वहीं पुरुष के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में अर्जुन बाबुता ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए मेडल इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। वहीं अर्जुन के अलावा भारत की महिला शूटर रमिता जिंदल ने भी महिला 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। अर्जुन की बात की जाए तो उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 6 सीरीज में 630.1 का स्कोर करने के साथ 7वें स्थान पर खत्म किया। इस इवेंट में टॉप-8 पर रहने वाले निशानेबाज फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हुए।

अर्जुन ने सभी सीरीज में किया 100 से अधिक का स्कोर

अर्जुन बाबुता ने क्वालिफिकेशन राउंड के सभी 6 सीरीज में 100 से अधिक का स्कोर किया। बाबुता ने पहली सीरीज में जहां 105.7 का स्कोर किया तो दूसरी और तीसरी सीरीज में उन्होंने 104.9, 105.5 का स्कोर किया। इसके बाद अर्जुन ने चौथी सीरीज में 105.4, पांचवीं में 104 और आखिरी सीरीज में 104.6 का स्कोर करने के साथ 7वें स्थान पर खत्म किया और मेडल इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का किया। इस इवेंट में अर्जुन के साथ संदीप सिंह भी हिस्सा ले रहे थे लेकिन वह 6 सीरीज के बाद 629.3 का ही स्कोर कर सके और 12वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया।

29 जुलाई को इस इवेंट का फाइनल मुकाबला

पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का फाइनल मुकाबला 29 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर खेला जाएगा। सभी को उनसे इस इवेंट में जीत की उम्मीद है। वहीं उनके इवेंट से ठीक पहले एक बजे रमिता जिंदल भी महिला 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में हिस्सा लेंगी। ऐसे में शूटिंग 2 और मेडल आने की उम्मीद की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

श्रीलंका की महिला टीम ने किया बड़ा कमाल, पहली बार एशिया कप की ट्रॉफी की अपने नाम

Manu Bhaker: ओलंपिक मेडल जीतने के बाद खुशी से गदगद हुईं मनु भाकर, सामने आया रिएक्शन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement