1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Aus open: सेरेना विलियम्स का साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलना संदिग्ध

Aus open: सेरेना विलियम्स का साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलना संदिग्ध

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2021 01:32 pm IST,  Updated : Dec 08, 2021 06:40 pm IST

आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की प्रवेश सूची में सेरेना विलियम्स का नाम नहीं है, जिससे माना जा रहा है कि सात बार की चैंपियन साल के इस पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से बाहर रह सकती है। हीं नोवाक जोकोविच पुरुषों की प्रवेश सूची में नंबर एक खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध हैं।

Serena Williams- India TV Hindi
Aus open: Serena Williams doubtful of playing first Grand Slam Australian Open of the year Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • सात बार की चैंपियन सेरेना आस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से रह सकती हैं बाहर
  • सेरेना ने विंबलडन के मैच में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हटने के बाद नहीं खेला कोई मैच
  • नोवाक जोकोविच पुरुषों की प्रवेश सूची में नंबर एक खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध हैं

अगले महीने से शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की प्रवेश सूची में सेरेना विलियम्स का नाम नहीं है, जिससे माना जा रहा है कि सात बार की चैंपियन साल के इस पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से बाहर रह सकती है। सेरेना ने विंबलडन के पहले दौर के मैच में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हटने के बाद कोई मैच नहीं खेला है और वह विश्व रैंकिंग में 41वें स्थान पर खिसक गयी हैं। उन्होंने अपने 23 ग्रैंडस्लैम सिंगल्स खिताब में से आखिरी खिताब 2017 में आस्ट्रेलियाई ओपन में ही जीता था।

WTA Awards: विंबलडन चैंपियन ऐश बार्टी बनी डब्ल्यूटीए की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

इस साल के शुरू में उन्हें नाओमी ओसाका ने सेमीफाइनल में सीधे सेटों में हरा दिया था। वहीं नोवाक जोकोविच पुरुषों की प्रवेश सूची में नंबर एक खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध हैं। जिससे यह माना जा रहा है कि वह सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये कोविड-19 के पूर्ण टीकाकरण के आस्ट्रेलिया के कड़े नियमों के बावजूद 17 नवंबर से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेलेंगे। जोकोविच ने हाल के महीनों में टीकाकरण की अपनी स्थिति पर टिप्पणी नहीं की थी। हालांकि उन्हें एक जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले एटीपी कप के लिये सर्बिया की टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल