1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाएंगे नोवाक जोकोविच, निर्वासन के खिलाफ की गयी अपील खारिज

ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाएंगे नोवाक जोकोविच, निर्वासन के खिलाफ की गयी अपील खारिज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 16, 2022 12:43 pm IST,  Updated : Jan 16, 2022 01:25 pm IST

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का ऑस्ट्रेलिया ओपन 2022 में खेलने का सपना टूट गया है और अब उन्हें जल्द से जल्द स्वदेश लौटना होगा।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाएंगे नोवाक जोकोविच Image Source : AP

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का ऑस्ट्रेलिया ओपन 2022 में खेलने का सपना टूट गया है और अब उन्हें जल्द से जल्द स्वदेश लौटना होगा। जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट में अपने निर्वासन के खिलाफ अपील की थी जिसे खारिज कर दिया गया।

फेडरल कोर्ट के तीन जजों ने सर्बिया के 34 वर्षीय खिलाड़ी के वीजा को जनहित के आधार पर रद्द करने के आव्रजन मंत्री के शुक्रवार को लिये गये फैसले को बरकरार रखा। जोकोविच ने कोविड-19 के लिये टीकाकरण नहीं करवाया है और इस फैसले का मतलब है कि जब तक उन्हें निर्वासित नहीं किया जाता, तब तक वह मेलबर्न में नजरबंद रहेंगे। आमतौर पर निर्वासन के आदेश का मतलब व्यक्ति तीन साल तक वापस ऑस्ट्रेलिया नहीं लौट सकता है। 

मंत्री ने इस आधार पर वीजा रद्द कर दिया कि ऑस्ट्रेलिया में जोकोविच की उपस्थिति आस्ट्रेलियाई जनता के स्वास्थ्य और ‘अच्छे आदेश’ के लिये जोखिम भरा हो सकता है तथा इससे ऑस्ट्रेलिया में अन्य लोगों द्वारा टीकाकरण के प्रयासों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जोकोविच का वीजा पहले छह जनवरी को मेलबर्न पहुंचने पर रद्द कर दिया गया था। सीमा अधिकारी ने इस आधार पर जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया था कि उन्हें टीकाकरण के बिना आने वाले आगंतुकों के लिये आस्ट्रेलिया के नियमों अनुसार चिकित्सा छूट नहीं मिली है।

(With PTI inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल