1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Highlights, All England Open 2022 Final: इतिहास रचने से चूके लक्ष्य सेन, ऑल इंग्लैंड फाइनल में विक्टर एक्सलेसन ने 21-10, 21-15 से दी मात

Highlights, All England Open 2022 Final: इतिहास रचने से चूके लक्ष्य सेन, ऑल इंग्लैंड फाइनल में विक्टर एक्सलेसन ने 21-10, 21-15 से दी मात

 Written By: India TV Sports Desk
 Updated : Mar 20, 2022 10:53 pm IST

ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप 2022 में इतिहास रचने से चूके लक्ष्य सेन, ऑल इंग्लैंड फाइनल में विक्टर एक्सलेसन ने 21-10, 21-15 से दी मात।

लक्ष्य सेन- India TV Hindi
लक्ष्य सेन Image Source : AP

All England Open 2022 Final: ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप 2022 में सिंगल्स के फाइनल मुकाबला में भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा।ऑल इंग्लैंड फाइनल में विक्टर एक्सलेसन ने लक्ष्य को 21-10, 21-15 से मात दी। विक्टर का ये दूसरा ऑल इंग्लैंड खिताब है।

लक्ष्य सेन ने पिछली बार के चैम्पियन मलेशिया के ली जि जिया को हराकर ऑल इंग्लैंड के फाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही 20 साल के लक्ष्य भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश नाथ, प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद के बाद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे।

 

 

All England Open 2022 Final Live Score lakshya sen vs viktor axelsen All England Open 2022 Final match news updates in Hindi

Auto Refresh
Refresh
  • 10:46 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    विक्टर एक्सलेसन बने चैंपियन

    इतिहास रचने से चूके लक्ष्य सेन, ऑल इंग्लैंड फाइनल में विक्टर एक्सलेसन ने 21-10, 21-15 से दी मात। इस तरह विक्टर ने दूसरी बार खिताब किया अपने नाम।

     

  • 10:41 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    जीत के करीब विक्टर

    लक्ष्य का शानदार स्मैश और बटोर लिया अंक। 12-18 हुआ स्कोर। विक्टर जीत से 3 अंक दूर हैं।

  • 10:37 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लक्ष्य का पलटवार

    लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी करते हुए 5 अंक बटोर लिए हैं और अब अंतर 10-16 का हो गया है। हालांकि विक्टर दूसरा गेम जीतने के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

  • 10:32 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    विक्टर की लय बरकरार

    विक्टर ने दूसरे गेम में भी अपनी लय को बरकरार रखा है और 10-5 से आगे चल रहे हैं। लक्ष्य पर विक्टर का का अनुभव पूरी तरह से हावी दिख रहा है।

  • 10:15 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पहला गेम हारे लक्ष्य

    विक्टर एक्सलेसन ने पहला गेम 21-10 से किया अपने नाम, लक्ष्य को दूसरे गेम में करना होगा पलटवार।

  • 10:10 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पहला गेम हारने की कगार पर लक्ष्य

    लक्ष्य पहले गेम में बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रहे हैं और 6-16 के अंतर से पिछड़ रहे हैं।

  • 10:02 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लक्ष्य की खराब शुरुआत

    पहले गेम में विक्टर ने लक्ष्य पर 10-2 से बढ़त बनाई हुई है। 

  • 10:01 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मैच शुरु

    लक्ष्य सेन और विक्टर एक्सलेसन के बीच मुकाबला शुरु हो चुका है। विक्टर शुरुआत से ही लक्ष्य पर हावी नजर आ रहे हैं।

  • 9:41 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    कुछ देर में शुरु होगा मुकाबला

    वो पल आ चुका है जिसका सभी भारतीय बैडमिंटन फैंस को इंतजार था। लक्ष्य सेन और विक्टर एक्सलेसन अब से कुछ ही देर में आमने-सामने होंगे।

  • 7:20 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    ऐतिहासिक फाइनल

    नमस्कार, इंडिया टीवी के लाइव बैडमिंटन ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के सिंग्लस फाइनल मैच में भारतीय युवा शटलर लक्ष्य सेन का सामना विक्टर एक्सलेसन से होने जा रहा है। ये मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरु होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल