1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. BWF World Championships: वर्ल्ड नंबर 1 एक्सेलसन के साथ हुआ बड़ा उलटफेर, मिली करारी शिकस्त

BWF World Championships: वर्ल्ड नंबर 1 एक्सेलसन के साथ हुआ बड़ा उलटफेर, मिली करारी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Dec 14, 2021 07:43 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 07:43 pm IST

हार के बाद एक्सेलसन ने कहा, "मुझे लगता है कि लोह आज एक विजेता की तरह खेले, वह निश्चित रूप से जीत का हकदार हैं, इसलिए मैं उन्हें बाकी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

BWF World Championships: World number 1 Viktor Axelsen...- India TV Hindi
BWF World Championships: World number 1 Viktor Axelsen suffers shocking defeat  Image Source : GETTY

स्पेन में बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन सिंगापुर के लोह कीन यू से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। मैच में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, पहले सेट को एक्सेलसन ने 21-14 से अपने नाम कर लिया, लेकिन, दूसरे सेट में लोह ने एक्सेलसन पर 21-9 से वापसी करते हुए जीत हासिल की, इसके बाद तीसरा सेट भी लोह के नाम रहा।

इस पर एक्सेलसन ने कहा, "मुझे लगता है कि लोह आज एक विजेता की तरह खेले, वह निश्चित रूप से जीत का हकदार हैं, इसलिए मैं उन्हें बाकी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा, "दूसरे और तीसरे सेट में चीजें थोड़ी मुश्किल हो गई थी। लोह ने शानदार खेल दिखाया और एक्सेलसन पीछे हो गए।"

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधू ने दर्ज की आसान जीत, लक्ष्य सेन भी आगे बढ़े

इस बीच, लोह ने कहा कि वह अपनी आश्चर्यजनक जीत से खुश हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता थी कि एक्सेलसन मैच में वापसी कर लेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल