1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. BWF World Tour Finals: पीवी सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के फाइनल में हारी, रजत से करना पड़ा संतोष

BWF World Tour Finals: पीवी सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के फाइनल में हारी, रजत से करना पड़ा संतोष

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2021 01:55 pm IST,  Updated : Dec 05, 2021 02:08 pm IST

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू को रविवार को खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की आन सियोंग से सीधे गेम में हारने के कारण बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu lost in BWF World Tour finals, had to be content with silver Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • पी वी सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के फाइनल में दक्षिण कोरिया की आन सियोंग से हारीं
  • आन सियोंग ने सिंधू को 21-16, 21-12 से दी मात
  • सियोंग ने इससे पहले इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन के खिताब जीते थे

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू को रविवार को खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की आन सियोंग से सीधे गेम में हारने के कारण बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू के पास विश्व में छठे नंबर की कोरियाई खिलाड़ी के खेल का कोई जवाब नहीं था और वह मैच आसानी से 16-21, 12-21 से हार गईं।

सियोंग ने नेट पर बेहतरीन खेल दिखाया और बेसलाइन पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 39 मिनट तक चले मैच में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी को किसी भी समय वापसी का मौका नहीं दिया। सियोंग ने इससे पहले इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन के खिताब जीते थे। उन्होंने अक्टूबर में डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी सिंधू को हराया था। यह तीसरा अवसर था जबकि सिंधू टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। वह 2018 में खिताब जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल