CWG 2022 Day 9 India Schedule: आज भी दिखेगा पहलवानों का दम, भारत-इंग्लैंड के क्रिकेट सेमीफाइनल पर भी होंगी नजरें
CWG 2022 Day 9 India Schedule: आज भी दिखेगा पहलवानों का दम, भारत-इंग्लैंड के क्रिकेट सेमीफाइनल पर भी होंगी नजरें
Written By: Priyam Sinha@@PriyamSinha4
Published : Aug 06, 2022 09:11 am IST,
Updated : Aug 06, 2022 09:11 am IST
CWG 2022 Day 9 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 9वें दिन भी रेसलिंग में भारतीय पहलवानों का जलवा दिखेगा। इसके अलावा क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।
Image Source : TWITTER
CWG 2022 Day 9 Schedule India
Highlights
9वें दिन भी दिखेगा भारतीय पहलवानों का दम
भारत-इंग्लैंड महिला टी20 सेमीफाइनल पर भी होंगी नजरें
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से सामना
CWG 2022 Day 9 India Schedule: भारत का प्रदर्शन बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेलों के 8वें दिन शानदार रहा। भारतीय पहलवानों ने पहले दिन ही कमाल दिखाया और 6 मेडल जीतकर भारत को कुल 26 पदकों के साथ मेडल टैली में 5वें स्थान पर पहुंचा दिया। अब 9वें दिन भी कुश्ती में ओलंपिक मेडलिस्ट रवि कुमार दहिया और स्टार रेसलर विनेश फोगाट का दम दिखेगा। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल मुकाबलों पर भी नजरें होंगी।
राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को 9वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है:-
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
महिला एफ 55-57 गोला फेंक फाइनल: पूनम शर्मा, शर्मिलाम, संतोष- दोपहर 2:50 बजे
महिला 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल: प्रियंका, भावना जाट- दोपहर 3 बजे
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल: अविनाश साबले- शाम 4:20 बजे
महिलाओं की 4x100 मीटर रिले पहला दौर: हिमा दास, दुती चंद, श्रबनी नंदा, एनएस सिमी- शाम 4:45 बजे
महिला हैमर थ्रो फाइनल: मंजू बाला- रात 11:30 बजे
पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल: अविनाश साबले - रात 12:40 बजे
बैडमिंटन
महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद - रात 10.50 बजे
महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधु - शाम 4.20 बजे
पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल: किदांबी श्रीकांत- रात 10 बजे
मुक्केबाजी
महिला(45-48 किग्रा) सेमीफाइनल: नीतू - दोपहर 3 बजे
पुरुषों का फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) सेमीफाइनल: अमित पंघाल- दोपहर 3:30 बजे
महिला लाइट फ्लाईवेट (48 किग्रा -50 किग्रा) सेमीफाइनल: निकहत जरीन- शाम 7:15 बजे
महिला लाइटवेट (57 किग्रा -60 किग्रा): जैस्मीन - रात 8 बजे
पुरुष वेल्टरवेट (63.5 किग्रा-67 किग्रा): रोहित टोकस - दोपहर 12:45 बजे
सुपर हैवीवेट (92 किग्रा से अधिक): सागर- रात 1:30 बजे
क्रिकेट
भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टी20 सेमीफाइनल- दोपहर 3:30 बजे
हॉकी
भारतीय पुरुष टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल - रात 10:30 बजे