1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open: जोकोविच को खेलने का फैसला लेने की आजादी है- स्टेफानोस

Australian Open: जोकोविच को खेलने का फैसला लेने की आजादी है- स्टेफानोस

 Reported By: IANS
 Published : Dec 27, 2021 03:30 pm IST,  Updated : Dec 27, 2021 03:30 pm IST

जोकोविच ने अपनी कोविड-19 टीकाकरण स्थिति के बारे में ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों को नहीं बताया है। एक जनवरी से शुरू हो रहे एटीपी कप में उनकी खेलने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

Djokovic has the freedom to decide his Australian Open...- India TV Hindi
Djokovic has the freedom to decide his Australian Open participation: Tsitsipas Image Source : GETTY

दुनिया के चौथे नंबर के टेनिस खिलाड़ी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने सोमवार को कहा कि वह सर्बियाई नोवाक जोकोविच के अपने टीकाकरण की स्थिति को निजी रखने के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी को यह तय करने की स्वतंत्रता है कि वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेना चाहता है या नहीं।

विश्व नंबर-1 जोकोविच ने अपनी कोविड-19 टीकाकरण स्थिति के बारे में ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों को नहीं बताया है। एक जनवरी से शुरू हो रहे एटीपी कप में उनकी खेलने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

टीम इंडिया में कप्तानी के बंटवारे को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि टूर्नामेंट में सिर्फ पूरी तरह से टीकाकरण और चिकित्सा छूट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग ले सकेंगे। नौ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता जोकोविच मेलबर्न पार्क में चैंपियन रह चुके हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन 17 जनवरी से शुरू हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल