1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेरिस ओलंपिक 2024 का होगा भव्य उद्घाटन, सीन नदी पर किया जाएगा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

पेरिस ओलंपिक 2024 का होगा भव्य उद्घाटन, सीन नदी पर किया जाएगा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2021 12:36 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 01:02 pm IST

पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह अनूठा और बेहद ही भव्य होगा। यह समारोह 26 जुलाई 2024 को होगा जिसमें रोशनी के इस शहर की संस्कृति की बानगी भी देखने को मिलेगी।

 Paris Olympics 2024- India TV Hindi
Grand opening of Paris Olympics 2024, a colorful program will be organized on the Seine river Image Source : TWITTER/PARIS2024

Highlights

  • पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह अनूठा और बेहद ही भव्य होगा
  • एफिल टावर के पीछे अस्त होता सूरज विशाल स्वर्ण पदक की तरह आएगा नजर
  • ओलंपिक के इतिहास में यह अनूठा समारोह होगा, जिसे नदी के किनारे हजारों लोग निशुल्क देख सकेंगे

पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह अनूठा और बेहद ही भव्य होगा। इसमें हजारों एथलीट सीन नदी पर नौकाओं पर सवार होंगे और एफिल टावर के पीछे अस्त होता सूरज विशाल स्वर्ण पदक की तरह नजर आयेगा। यह समारोह 26 जुलाई 2024 को होगा जिसमें रोशनी के इस शहर की संस्कृति की बानगी भी देखने को मिलेगी।

पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह के बारे में सोमवार को आयोजित एक समारोह में जानकारी दी गई। आयोजकों को उम्मीद है कि ओलंपिक के इतिहास में यह अनूठा समारोह होगा, जिसे नदी के किनारे हजारों लोग निशुल्क देख सकेंगे। आम तौर पर उद्घाटन समारोह स्टेडियम के भीतर आयोजित किये जाते हैं लेकिन पेरिस आयोजन समिति ने पहले ही कुछ अलग करने के संकेत दे दिये थे। इस समारोह की शुरूआत सभी 200 टीमों के खिलाड़ियों की परेड से होगी जो आम तौर पर आखिर में आयोजित की जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल